{"_id":"5eb5a27f8ebc3e90343d601e","slug":"hathras-21-percent-wheat-procurement-so-far-in-lockdown-hathras-news-ali2332179170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लॉकडाउन में अभी तक 21 प्रतिशत हो सकी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लॉकडाउन में अभी तक 21 प्रतिशत हो सकी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
15 अप्रैल से शुरू हुई गेहूं की खरीद लॉकडाउन के चलते रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। अभी तक मात्र 21 फीसदी गेहूं की खरीद हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 24 हजार क्विटल गेहूं क्रय केंद्र तक पहुंचा है। बाकी गेहूं को खरीदने के लिए केंद्र प्रभारी पूरी तरह से मशक्कत कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि गेहूं खरीद को लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। हाथरस जिले में 57,900 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 24 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद होने के साथ आंकड़ा 21 फीसदी पर पहुंचा है। गेहूं खरीद में लॉकडाउन वह बोरों की कमी दोनों ही आड़े आ रही हैं। इसे लेकर सरकारी मशीनरी भी खासी परेशान हैं।
अब केंद्र प्रभारियों द्वारा पुराने बारदाने का इंतजाम किया जा रहा है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है एक लाख 24 हजार क्विंटल गेहूं खरीद के साथ 21 फीसदी गेहूं खरीद हो चुकी है। गेहूं खरीद में लॉकडाउन के कारण दिक्कतें आ रही हैं।