{"_id":"5fca7c118ebc3ecf5f1ce53e","slug":"hathras-21-lakh-plants-in-the-district-will-be-awakened-by-greenery-hathras-news-ali2503264129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 21 लाख पौधों से जगेगी हरियाली की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 21 लाख पौधों से जगेगी हरियाली की अलख
विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड पर पौधे पर लगा ट्री गार्ड।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में इस वर्ष 21 लाख पौधों से हरियाली की अलख जगेगी। नए वित्तीय वर्ष के लिए शासन से पौधरोपण का लक्ष्य वन विभाग को मिल गया है। वर्तमान में 16 लाख 40 हजार पौधे वन विभाग की नर्सरियों में मौजूद है। बाकी के पौधों को विभागीय अधिकारियों द्वारा तैयार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार का हरियाली पर खासा ध्यान है। हर साल पौधों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। हाथरस सहित पूरे प्रदेश में 30 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। जिले में सभी विभागों की मदद से 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। 16 लाख 40 हजार पौधे वन विभाग की नर्सरी, हतीसा नर्सरी, सोखना नर्सरी के अलाव अन्य नर्सरी में तैयार हैं।
इन पौधों को सर्दी से बचाने के लिए सिंचाई आदि का सहारा भी लिया जा रहा है। बाकी तीन लाख 60 हजार पौधों को जुलाई तक तैयार किया जाएगा। नए वितीय वर्ष में पौधरोपण की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। डीएफओ एमके शुक्ला का कहना है कि नए वित्तीय वर्ष में 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसका लक्ष्य शासन से मिल गया है। पूरे प्रदेश में 30 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।