{"_id":"609c0e248ebc3e96fc0d821a","slug":"hathras-182-persons-23-vehicles-invoiced-for-not-applying-masks-hathras-news-ali2629714160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मास्क न लगाने पर 182 व्यक्तियों, 23 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मास्क न लगाने पर 182 व्यक्तियों, 23 वाहनों का किया चालान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना महामारी के चलते लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। इसके बाद भी लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। जिलेभर में पुलिस ने ऐसे 182 व्यक्तियों का मास्क न लगाने पर चालान किया। 23 वाहनों के भी चालान किए गए।
प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन ने कोरोना कर्फ्यू लागू किया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिना मास्क पकड़े गए 182 लोगों का चालान किया गया।
कुल 182 व्यक्तियों का चालान किया गया। 993 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें से 23 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध थाना कोतवाली सदर, थाना चंदपा व थाना सिकंदराराऊ में महामारी अधिनियम के तहत मुकदमे भी दर्ज किए हैं।