फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 18 thousand vehicles were sold in the district in a year

हाथरस : जिले में एक साल में 18 हजार वाहनों की हुई बिक्री

Sun, 08 Jan 2023 05:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 18 thousand vehicles were sold in the district in a year
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। पिछले साल जिले के 18 हजार लोगों ने चार पहिया व दो पहिया वाहनों की खरीद की है। 1525 लोगों ने चार पहिया गाड़ियों की खरीद की है। 14 हजार से अधिक लोगों ने बाइकों की खरीद की है। इससे जिले के एआरटीओ कार्यालय को लाखों रुपये का राजस्व मिला है।
कोरोना काल के बाद जिले के लोगों ने वर्ष 2022 में लोगों ने 18 हजार चारपहिया व दो पहिया वाहनों की खरीद की है। इसमें 1525 लोगों ने चार पहिया वाहन खरीदे हैं तो 14,798 लोगों ने सादा व रेसिंग बाइक की खरीद की है। 847 लोगों ने कृषि कार्य के लिए टैक्टर खरीदे हैं। 822 ट्रांसपोर्ट वाहन खरीदे गए हैं। इससे संभागीय परिवहन विभाग को लाखों रुपये का राजस्व मिला है। संवाद
विज्ञापन

इस साल और बढ़ सकता है वाहनों का बोझ
हाथरस जिला ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में आता है। यहां 15 साल पुराने वाहनों के संचालन पर रोक है। अब शासन स्तर से वाहनों को पंजीकृत केंद्र पर कबाड़ कराने पर नॉन वाणिज्यिक वाहनों की खरीद पर पंद्रह प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं वाणिज्यिक वाहनों को आठ साल तक कर में 10 प्रतिशत की छूट का प्राविधान है। 15 साल की अवधि पूरी कर चुके वाहन खत्म होने के साथ लोग छूट का लाभ लेते हुए नए वाहनों की खरीद करेंगे। इससे वाहनों की बिक्री में इजाफा होगा। जिले की सड़कों पर वाहनों की संख्या में इजाफा होगा। सड़कों पर वाहनों का बोझ बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में जिलेभर में 18 हजार लोगों ने चार पहिया व दो पहिया वाहनों के अलावा ट्रैक्टर व अन्य वाणिज्यिक वाहनों की खरीद की है। इससे विभाग को काफी राजस्व मिला है।
-नीतू सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed