फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 1750 MT DAP will reach the district today

हाथरस : आज जिले में पहुंच जाएगी 1750 एमटी डीएपी

Mon, 08 Nov 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 1750 MT DAP will reach the district today
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में डीएपी खाद की किल्लत को दूर करने के लिए कृषि विभाग की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जिले में 1750 एमटी डीएपी सोमवार तक पहुंच जाएगी। सभी सहकारी समितियों पर डीएपी खाद आवंटन के अनुरूप भेजा जा रहा है। दूसरी ओर सुबह से ही सहकारी समितियों पर डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगना शुरू हो गई। पुलिस सुरक्षा के बीच डीएपी का वितरण कराया जा रहा है।
जिले में डीएपी की किल्लत बरकरार है। किसान डीएपी लेने के लिए सुबह से ही क्षेत्र की सहकारी समितियों पर पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से पुलिस की निगरानी में डीएपी का वितरण कराया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से लगातार डीएपी की मांग शासन को भेजी जा रही है, जिससे डीएपी की किल्लत को कम किया जा सके।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले को मांग के अनुसार डीएपी भेजना शुरू कर दी गई है। सभी कृभको केंद्रों पर एनपीके का वितरण लगातार कराया जा रहा है। एटा जिले से 900 एमटी, अलीगढ़ से 450 एमटी और आगरा जिले से 400 एमटी डीएपी जिले में पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस डीएपी को किसानों को उपलब्ध कराने लिए विभाग की ओर से कार्ययोजना बना ली गई है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सादाबाद की सभी समितियों में डीएपी आवंटन के अनुसार पहुंच गई है। सिकंदराराऊ की सभी समितियों में डीएपी पहुंच रही हैं। सभी कृभको केंद्रों पर डीएपी का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed