फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 17 couples tied in seven births in Sadabad

हाथरस : सादाबाद में सात जन्मों के बंधन में बंधे 17 जोड़े

Fri, 11 Dec 2020 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 17 couples tied in seven births in Sadabad
हाथरस : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सादाबाद ब्लॉक परिसर में हुए विवाह समारोह में ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में 17 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। नव युगलों ने एक दूसरे के सुखदुख में साथ निभाने का वादा किया। वहीं उपहार आदि लेकर संभ्रांतों का आशीर्वाद लिया।
सादाबाद और सहपऊ के 18 जोड़ों की शादी होना तय थी, लेकिन 17 जोड़े ही पहुंचे। विवाह पांडाल में प्रत्येक जोड़े के लिए अलग अलग विवाह मंडप बनाया गया था। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए एक बार में पांच जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। शादी संपन्न होने के बाद मौके पर मौजूद ब्लाक प्रमुख सहपऊ विनीत गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह, एडीओ समाज कल्याण वीरेंद्र कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल, सचिव देवेंद्र गौतम, रामकिशन सिंह, शैलेंद्र सिंह, ऋषि शर्मा, रवेंद्र सिंह, संत कुमार, मंजीत, राजेश कुमार, पूजा कुमारी, धर्मेेंद्र, गजेंद्र सिंह, रूप किशोर, अशोक कुमार, मुकेश, हरिदास, मनोज, जितेंद्र वर्मा आदि ने वर वधू को उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। शादी के बाद उन्हें मंडप में ही भोजन कराया गया।
विज्ञापन

15 जोड़े हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े रहे सद्भाव का केंद्र
सादाबाद। सांप्रदायिकता की दकियानूसी सोच को किनारे करते हुए 15 जोड़े हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े इस सर्वधर्म सद्भाव के केंद्र रहे। दोनों मुस्लिम जोड़े सहपऊ के थे। विवाह पांडाल में एक तरफ जहां वैदिक मंत्रों के बीच शादी के सभी संस्कार पूरे हुए तो दूसरी तरफ काजी निकाह करा रहे थे। दोनों तरफ अपने अपने रीति रिवाज से शादी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed