फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 16 people found corona infected, there was panic

हाथरस : 16 लोग मिले कोरोना संक्रमित, मची खलबली

Wed, 05 Jan 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 16 people found corona infected, there was panic
हाथरस : हाथरस में बना कोविड एल टू अस्पताल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमितों का ग्राफ एकाएक बढ़ गया। आरटीपीसीआर जांच में 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही यहां स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सभी को होेम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों के नमूनों भी लिए गए हैं और उनकी जांच कराई जा रही है। इस समय जिले में कोरोना के 19 सक्रिय मामले हैं।
कई महीने बाद जिले में बुधवार को एकाएक कोरोना के 16 नए मामले सामने आए। पिछले दिनों अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मधुर कुमार की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब उनकी 47 वर्षीय पत्नी व 15 वर्षीय पुत्र की कोरोना संक्रमित मिला है। यह पहले से ही होम आइसोलेट हैं। वहीं सीएमओ कार्यालय में तैनात 42 वर्षीय एक कर्मी व उनकी 38 वर्षीय पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन

शहर के रमनपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, राधा वैली निवासी 34 वर्षीय युवक, गांव मझोला निवासी 35 वर्षीय महिला, सरस्वती इंटर कॉलेज का 12 वर्षीय छात्र की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मुरसान के गांव बुधू निवासी 21 वर्षीय युवक, सादाबाद के नगला नवल निवासी 20 वर्षीय युवती, सासनी के जलालपुर निवासी 18 वर्षीय युवक, हसायन के लोधीपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, हसायन के ही भरतपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, धुबई निवासी 15 वर्षीय किशोर और बपंडई निवासी 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed