{"_id":"601aedb68ebc3e4a5d154035","slug":"hathras-1598-farmers-lodged-their-complaints-hathras-news-ali2553502145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 1598 किसानों ने दर्ज कराईं अपनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 1598 किसानों ने दर्ज कराईं अपनी शिकायतें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पीएम किसान समाधान दिवस के दौरान जिले के 1598 किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं के निस्तारण को लेकर कृषि विभाग को शिकायतें दर्ज कराई। 138 शिकायतों का विभाग की ओर से तत्काल निस्तारण कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर यह समाधान दिवस एक से तीन फरवरी तक मनाया गया।
शासन स्तर से जिले में पीएम किसान समाधान दिवस के आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के क्रम में जिले भर में एक से तीन फरवरी तक पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ऐसे किसान जिनकी के आधार की संख्या इनवेलिड है या आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुरुप डाटाबेस में नाम फीड नहीं हुआ है, उनकी किस्त भारत सरकार की ओर से रोक दी गई।
शासन ने निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान दिवस के माध्यम से निस्तारित किया जाए । 0जिले के सभी विकास खंडों में इस दिवस के आयोजन के लिए अधिकारियों को नामित कर किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि संबंधी समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए। इस दौरान विभाग को विभिन्न माध्यमों से 1598 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 138 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।