फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 159 posts of village head unreserved

हाथरस : ग्राम प्रधान के 159 पद अनारक्षित

Sat, 13 Feb 2021 11:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 159 posts of village head unreserved
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले की ग्राम पंचायतों का आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है। शासन स्तर से ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों के सापेक्ष आरक्षण तय किया गया है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया है। शासन से सूची आने के साथ ही जिला स्तर पर पंचायतराज विभाग की ओर से आरक्षण निर्धारित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों के आरक्षण के निर्धारण पर लोगों की टकटकी लगी थी। शासन स्तर से अब ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों का आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है। आरक्षण का निर्धारण होने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि ब्लॉक में कितनी सीटों पर अनुसूचित जाति और महिला प्रत्याशी चुनावी समर में उतरेंगी। अनारक्षित सीटें भी निर्धारित हो गई हैं। ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोग भी ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर कयास लगाने में लग गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या अनुसूचित जाति महिला अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग महिला अन्य पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
हाथरस -- 72 -- 6-- 11 -- 7 -- 12 -- 11 -- 25
मुरसान -- 81 -- 7 -- 12 -- 7 -- 14 -- 13 -- 28
सासनी -- 82 -- 7 -- 12 -- 8 -- 14 -- 13 -- 28
सिकंदराराऊ -- 50 -- 4 -- 8 -- 5 -- 9 -- 8 -- 16
हसायन -- 69 -- 6 -- 10 -- 6 -- 12 -- 11 -- 24
सादाबाद -- 58 -- 4 -- 8 -- 6 -- 10 -- 10 -- 20
सहपऊ -- 51 -- 5 -- 8 -- 5 -- 8 -- 7 -- 18
कुल -- 463 -- 39 -- 69 -- 44 -- 79 -- 73 -- 159
156 ग्राम पंचायतों पर आधी आबादी का रहेगा कब्जा
हाथरस। शासन स्तर से ब्लॉक वार आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। जिले में 156 ग्राम प्रधान के पदों पर महिलाएं चुनावी समर में उतरेंगी। जिले के सासनी विकास खंड में सबसे ज्यादा 28 ग्राम प्रधान पदों पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed