फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   151 feet high national flag hoisted in Hathras Bhagat Singh Park

Hathras News : भगत सिंह पार्क में फहरेगा 151 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, हाथरस की शान में लगेंगे चार चांद

Sat, 17 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2022 04:30 AM IST
सार

हाथरस के आगरा रोड़ स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में 151 फीट ऊंचा झंडा लगाया जाएगा, जो हाथरस की शान को और बढ़ाएगा। सांसद, विधायक के साथ-साथ बच्चे तिरंगा फहराने के दौरान मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
151 feet high national flag hoisted in Hathras Bhagat Singh Park
हाथरस : भगत सिंह पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले तैयारियों का जायजा लेते नगर पालिकाध्यक्? - फोटो : HATHRAS

विस्तार

हाथरस के आगरा रोड स्थित भगत सिंह पार्क में नगर पालिका प्रशासन द्वारा 151 फीट ऊंचा गगन चुंबी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा जनप्रतिनिधियों के साथ इस शहीद स्मृति स्थल को नगर की जनता को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि 151 फीट ऊंचा झंडा लगाकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वास्तव में इस गगनचुंबी तिरंगे से हाथरस की शान में चार चांद लगेंगे। शनिवार की सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन


कई विद्यालयों के विद्यार्थी राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में हाथरस-अलीगढ़ के सांसद, हाथरस सदर विधायक, पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक व विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed