फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 15 thousand cheated in the name of getting farmer insurance

हाथरस : किसान बीमा दिलवाने के नाम पर ठगे 15 हजार

Sat, 02 Jul 2022 09:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 15 thousand cheated in the name of getting farmer insurance
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के एक गांव में बीते दिनों किसान दुर्घटना बीमा दिलाने के नाम पर नामजद ने महिला से पंद्रह हजार रुपये ठग लिए। बीमा न मिलने पर जब महिला ने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसके साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत की और उसका गला दबा दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि नोएडा में उसके पति की हत्या हो गई थी। उसका मामला अदालत में विचाराधीन है। इसमें मनोज उर्फ गड्डा ने उसकी मदद की थी। मनोज ने उससे कहा कि वो उसे पंद्रह हजार रुपये दे दे तो वो पति की मौत पर किसान दुर्घटना बीमा के पांच लाख रुपये दिलवा देगा।
विज्ञापन

उस पर विश्वास कर खेत बेच कर उसे पंद्रह हजार रुपये दे दिए। किसान दुर्घटना बीमा न मिलने पर उसने पैसे वापस मांगे तो आनाकानी करने लगा। 21 जून को मनोज गाली गलौज करता हुआ घर में घुस आया और बुरी नीयत से पकड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसका गला दबा दिया। चीखने पर उसे व उसकी चार साल की बेटी को पीट कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed