फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 15 hand pumps damaged, water is not getting even from the taps of Amrit Yojana

हाथरस : 15 हैंडपंप खराब, अमृत योजना के नलों से भी नहीं मिल रहा पानी

Wed, 25 May 2022 08:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 15 hand pumps damaged, water is not getting even from the taps of Amrit Yojana
मोहल्ला बेलनशाह में खराब हैंडपंप दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पानी का संकट शहर के वार्ड संख्या 21 के बाशिंदों के लिए भी मुसीबत का सबब बना हुआ है। इस वार्ड में 15 इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब हैं और वार्ड के कई मोहल्लों में अमृत योजना की पाइप लाइनों में पानी नहीं आ रहा। ऐसे में लोग भीषण गर्मी में जैसे-तैसे जरूरत भर पानी का इंतजाम कर पा रहे हैं।
शहर के वार्ड नंबर 21 में ढकपुरा रोड, वाटर वर्क्स कॉलोनी, किला गेट, नगला बेलनशाह आदि मोहल्ले शामिल हैं। करीब 12 हजार की आबादी वाले इस इलाके में 32 हैंडपंप हैं, लेकिन इनमें से 15 हैंडपंप खराब हैं। कुछ की रिबोरिंग होनी हैं तो कुछ को मरम्मत की दरकार है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत कई मोहल्लों में पानी की पाइप लाइन बिछाई गईं तो कई मोहल्लों में यह काम नहीं हुआ। अमृत योजना के तहत पानी की आपूर्ति के लिए बिछाए गए पाइपों में भी लीकेज है। इस कारण घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच पाती। विडंबना तो यह है कि इन इलाकों के लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं। यहां ज्यादातर लोगों के यहां सबमर्सिबल भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब पड़े हैं। अमृत योजना की पाइप लाइन में लीकेज है। इस वजह से पानी की आपूर्ति घरों तक नहीं पहुंच पा रही। जरूरत भर पानी का जैसे-तैसे इंतजाम कर पा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन को यहां के खराब हैंडपंपों को ठीक कराना चाहिए।
-चंदन
अमृत योजना की पाइप लाइनों से सड़क में गड्ढे हो गए हैं। पानी भी आ नहीं रहा। कुछ स्थानों पर पाइप लाइनें भी नहीं बिछाई गई हैं, इसलिए पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद हमें इस समस्या से छुटकारा नहीं दिलाया गया है।
-गिरीश कुमार
भीषण गर्मी में सभी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। जब बिजली गुल हो जाती है तो परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। हैंडपंप भी खराब हैं। अमृत योजना के नलों में भी पानी नहीं आता। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-ललित कुमार
हमारे वार्ड में कई मलिन बस्तियां शामिल हैं। इनमें अमृत योजना की पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गईं हैं। पुराने वाटर वर्क्स के नलों से ही जो थोड़ा-बहुत पानी आता है, उसी से लोग गुजारा कर रहे हैं। वार्ड में कई हैंडपंप भी खराब हैं। कई बार नगर पालिका में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है।

-अजय राज, सभासद
जल निगम और जलकल संस्थान द्वारा अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जहां-जहां इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब हैं, वहां उनको ठीक भी कराया जा रहा है। इस वार्ड में भी हैंडपंपों की स्थिति पता की जाएगी। जो खराब हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।
-सोमप्रकाश, सहायक जलकल संस्थान, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed