फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 1448 fever and cold patients in survey of monitoring committees

हाथरस : निगरानी समितियों के सर्वेक्षण में निकले 1448 बुखार व सर्दी के मरीज

Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 1448 fever and cold patients in survey of monitoring committees
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गईं निगरानी समितियों के सर्वेक्षण में लगातार सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक जिले में 1,448 लोगों में सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिले हैं। निगरानी समितियों द्वारा इन परिवारों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनके डेटा को कोविड कंट्रोल रूम के जरिये एकत्रित किया जा रहा है और निगरानी समितियों के जरिये इन मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी कराई जा रही है।
शासन के निर्देश पर कोरोना महामारी को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों निगरानी समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों को क्रियाशील भी कर दिया गया है। इन समितियों में पंचायत सचिव, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों को रखा गया है। समिति के जरिये अन्य जनपदों से आने वाले लोगों का डेटा भी एकत्रित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से इन निगरानी समितियों के जरिये सर्वेक्षण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत निगरानी समिति के सदस्य गांव- गांव व शहरी इलाकों में भ्रमण कर सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों का डेटा एकत्रित कर रहे हैं। वहीं इन लोगों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस किट को देने के साथ प्रतिदिन कोविड कंट्रोल रूम के जरिए इनके परिवारीजनों से ऑक्सीजन स्तर की भी जानकारी ली जा रही है। जिले में फिलहाल बुखार और सर्दी के मरीजों के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में 1,448 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के सामने आए हैं। इन मरीजों को समिति की ओर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया कराई गई मेडिसिन किट को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में निगरानी समितियों की स्थिति
शहरी क्षेत्र 136
ग्रामीण क्षेत्र 463
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed