{"_id":"638cdd0b64ac3f692f69e511","slug":"hathras-1379-beneficiaries-will-get-shelter-soon-hathras-news-ali306222285","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 1379 लाभार्थियों को जल्द मिलेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 1379 लाभार्थियों को जल्द मिलेगा आशियाना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस में फीड 1379 लाभार्थियों को जल्द ही आशियाना मिल सकेगा। शासन ने इन लाभार्थियों के सत्यापन के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। सत्यापन के दौरान पात्र लाभार्थियों का डाटा ऑनलाइन कर शासन को भेजा जाएगा। इसे लेकर परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।
शासन की ओर से ग्रामीण इलाकों में आवास विहीन परिवारों को विगत में सर्वे कराया गया था। इस सर्वे के दौरान आवास विहीन ग्रामीणों का डाटा पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस पर फीड किया गया। सर्वे के दौरान जिले में 2410 ऐसे परिवार पाए गए , जोकि आवासविहीन थे। इन लाभार्थियों का डाटा आवास प्लस पर फीड कर शासन को अनुमोदन को लिए भेजा गया। शासन स्तर से इस डाटा अनुमोदन दिया गया।
वर्ष 2020-21 में प्रथम चरण में 875 लाभार्थियों, वर्ष 2021-22 में 156 लाभार्थियों को इस योजना के तहत आशियाना दिया गया। अब शेष बचे 1379 लाभार्थियों को आवास दिए जाने के लिए ब्लॉक बार सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस सत्यापन रिपोर्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इसके बाद शासन स्तर से सीधे आवास निर्माण के लिए धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
ब्लॉक -- सत्यापन हेतु लाभार्थी
हसायन -- 389
हाथरस -- 162
मुरसान -- 124
सादाबाद -- 224
सासनी -- 79
सहपऊ -- 261
सिकंदराराऊ -- 140
-
आवास प्लस के तहत फीड लाभार्थियों का सत्यापन कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आवास निर्माण के लिए धनराशि भेजी जाएगी। सत्यापन के लिए सभी बीडीओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - राजेश कुरील, पीडी।