फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 131 polling places in the category of Highly Sensitive Plus

हाथरस : अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में 131 मतदेय स्थल

Thu, 11 Mar 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 131 polling places in the category of Highly Sensitive Plus
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों का खाका खींच लिया गया है। जिले में संवेदनशील, अति सवंदेनशील और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों को चिन्हित कर लिया गया है।
जिले में 54 ऐसे मतदान केंद्र एवं 131 मतदेय स्थल हैं, जो कि अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इन मतदान केंद्रों के आसपास के माहौल से लेकर पूरी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया जा रहा है। जिले में 224 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। प्रशासन की ओर से इन मतदान केंद्रों को लेकर पूरा खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों की संख्या वार स्थिति
कुल मतदान केंद्र 777
मतदेय स्थल 1636
सामान्य मतदान केंद्र 299
सामान्य मतदेय स्थल 557
संवेदनशील मतदान केंद्र 200
संवेदनशील मतदेय स्थल 433
अति संवदेनशील मतदान केंद्र 224
अति संवदेनशील मतदेय स्थल 515
अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र 54
अति संवेदनशील प्लस मतदेय स्थल 131
अतिरिक्त सुरक्षा में रहेंगे मतदान केंद्र
हाथरस। जिला प्रशासन की ओर से अति संवदेनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का ब्योरा तैयार कर लिया गया है। पूर्व में हुए चुनाव में हुई घटनाओं व अन्य आंकड़ों के आधार पर प्रशासन की ओर से अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिन्हित कर लिए गए हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इन केंद्रों पर अतिरिक्त अधिकारी तैनात रहेंगे। इन केंद्रों की निगरानी वेब कैमरे से की जाएगी। इन वेब कैमरों की सीधी मॉनीटरिंग चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं का कराया जा रहा सत्यापन
हाथरस। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप आदि सुविधाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर राजस्व विभाग की टीमों के जरिए सुविधाओं का सत्यापन किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर पाई जाने वाली कमियों को पंचायतराज विभाग के जरिये दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed