फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 12th class students will now have to answer only three questions

हाथरस : 12वीं के विद्यार्थियों को अब केवल तीन प्रश्नों के ही देने होंगे उत्तर

Wed, 02 Jun 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 12th class students will now have to answer only three questions
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा की स्थिति लगभग साफ हो गई है। परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। परीक्षा में विद्यार्थियों को अब पांच प्रश्नों के बजाय केवल तीन प्रश्नों के ही उत्तर देने होंगे। वहीं, सभी शिक्षा बोर्डों के समस्त विद्यालयों के कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाने और माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा-10 एवं कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के विषय में डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस ने बताया कि जिले में समस्त शिक्षा बोर्डों से संबद्ध/मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों के कक्षा-1 से 5 (संबद्ध प्राइमरी अशासकीय सहायता प्राप्त) और कक्षा 6, 7 व 8 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। कक्षा नौवीं व 11वीं के छात्रों को उनके वार्षिक परीक्षाफल के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। दसवीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 को निरस्त किए जाने के कारण कक्षा-10 के छात्रों को आगामी कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन

12वीं की बोर्ड परीक्षा जुलाई 2021 के द्वितीय सप्ताह में कोविड-19 के नियमों के अंतर्गत निर्धारित किया जाएगा। परीक्षा की समयावधि तीन घंटे से कम कर डेढ़ की कर दी गई है। परीक्षार्थियों को जिस किसी प्रश्नपत्र में यदि पांच प्रश्नों के उत्तर दिए जाने थे, उसके स्थान पर तीन प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। 50 प्रतिशत के अनुपात में छात्र/छात्राओं द्वारा प्रश्नपत्रों में हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या निर्धारित की जाएगी। अगर कोई परीक्षार्थी कोरोना के कारण सम्मिलित नहीं हो पा रहा है तो उसे आगामी शैक्षणिक सत्र की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा, लेकिन उस परीक्षार्थी का परीक्षा वर्ष 2021 ही माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed