फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 12 out of 77 buses broke down, due to lack of drivers, passengers have trouble traveling

हाथरस : 77 में से 12 बसें खराब, चालकों की कमी से यात्रियों को सफर में दिक्कत

Fri, 09 Dec 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 12 out of 77 buses broke down, due to lack of drivers, passengers have trouble traveling
हाथरस: रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा है। यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि हाथरस डिपो में 77 में से 12 बसों का संचालन समान के अभाव में संचालन नहीं हो पा रहा है। साथ ही हाथरस सहित अलीगढ़ रीजन में करीब 50 चालकों की आवश्यकता है। इसके लिए डिपो स्तर पर आवेदन लिए जा रहे हैं, ताकि संचालन को दुरुस्त किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो यात्रियों को पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, इसलिए यात्रियों को बसों का कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। शादियों के सीजन में हर किसी को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाथरस डिपो में 77 बसें हैं, जिसमें से 12 बसें सामान के अभाव में कार्यशाला से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। कई बसें लंबे मार्ग पर चल रही हैं। स्थानीय मार्गों पर यात्रियों के लिए बसों की उपलब्धता कम है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आगरा जाने के लिए काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं। बस न मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहालग में भी पर्याप्त बसें नहीं है। अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-योगेश, यात्री
अलीगढ़ के लिए जाना है। काफी देर से बस नहीं आई है। इस कारण निजी वाहन से गंतव्य को रवाना होना पड़ रहा है। बसें बाईपास से गुजर रही है। इस कारण शहर के लोगों को आए दिन परेशानी भी होती है।
-महेश कुमार, यात्री
बस स्टैंड पर जो बसें आ रही हैं, वह सीधे बाहर से निकल रही हैं। बस अंदर आए तो यात्री सवार हो सके। सहालग में बसों में भीड़ काफी है। इसके बाद भी रोडवेज बसों का इंतजाम नहीं कर पा रहा है।

-शुभम
हाथरस डिपो में बसों के संचालन पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण काफी काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। बसों को बस स्टैंड से निकलवाया जाए, ताकि यात्री आसानी से सवार हो सकें।
-पुनीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed