फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 12 hand pumps damaged in ward 13, residents worried about water

हाथरस : वार्ड 13 में 12 हैंडपंप खराब, पानी के लिए परेशान बाशिंदे

Wed, 11 May 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 12 hand pumps damaged in ward 13, residents worried about water
अहियापुर में खराब हैंडपंप को देखते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या 13 में हैंडपंपों की खराबी से लोग पानी के लिए परेशान हैं। इस वार्ड में 12 हैंडपंप खराब हैं। ऐसे में करीब पांच हजार लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। पानी की किल्लत के चलते लोगों को भटकना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है और इसकी वजह से उन्हें यह परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती की वजह से पानी के लिए लोगों की निर्भरता हैंडपंपों पर बढ़ती जा रही है। इसी वजह से हैंडपंपों की खराबी को लेकर हाय-तौबा मच रही है।
नगर पालिका प्रशासन ने गर्मियों को देखते हुए पेयजल व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। शहर के वार्ड संख्या 13 में अहियापुर, तरफरा रोड, शिव कॉलोनी, चौपहिया वाला नौहरा और कल्याण कॉलोनी आदि इलाकों में 25 इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगे हुए हैं। इस वार्ड में 12 हैंडपंप अफसरों की हीलाहवाली से आज भी शोपीस बने हुए हैं। इस कारण इन इलाकों के उन बाशिंदों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जिनके पास हैंडपंपों के अलावा दूसरा कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन

बाशिंदों की परेशानी
गर्मी में पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अधिकांश हैंडपंप शोपीस बने हुए हैं। इस कारण मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। जब बिजली गुल हो जाती है तो पानी का इंतजाम करने में और ज्यादा दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमल किशोर माहौर
हमारे मोहल्ले में अधिकांश हैंडपंप खराब है। जो ठीक हैं, उन पर पानी भरने के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। नगर पालिका प्रशासन को गर्मी को देखते हुए खराब हैंडपंप को जल्द सही कराना चाहिए।
-बनवारीलाल शर्मा
गर्मी में बिजली बहुत गुल हो रही है। हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इस कारण पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
- सोनू माहौर
हमारे वार्ड में 25 हैंडपंप लगे हुए हैं। वर्तमान में 12 हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत करा दिया है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है।

-वीरेंद्र माहौर, सभासद
शहर में हैंडपंपों को रिबोर कराने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की कोशिशें की जा रही है। जल्द से जल्द सभी हैंडपंप चालू हो जाएंगे।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed