फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 12 hand pumps damaged, even the taps of Amrit Yojana are not operational, from where to get water

हाथरस : 12 हैंडपंप खराब, अमृत योजना के नल भी चालू नहीं, कहां से लाएं पानी

Wed, 18 May 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 12 hand pumps damaged, even the taps of Amrit Yojana are not operational, from where to get water
हाथरस : बीएच ऑयल मिल रोड पर खराब हैंडपंप को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में शहर के कई इलाकों के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वार्ड संख्या 13 में 12 इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब हैं। कई घरों में अमृत योजना के तहत पानी के कनेक्शन भी नहीं लगे हैं। ऐसे में जब बिजली गुल हो जाती है तो सबमर्सिबल भी नहीं चल पाती। लोगों को जैसे-तैसे जरूरत लायक पानी का इंतजाम करना पड़ता है।
शहर के ज्यादातर इलाकों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वार्ड नंबर 13 में भी यही स्थिति है। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस वार्ड में तरफरा रोड, चामड़ गेट, चौपइया वाला नौहरा, जलेसर रोड, छोटा अहियापुर, बड़ा अहियापुर, शिव कॉलोनी, बीएच ऑयल मिल रोड आदि इलाके शामिल हैं। यहां 35 में से 12 हैंडपंप खराब हैं। कुछ की मरम्मत होनी है तो कुछ की रिबोरिंग होनी है। अमृत योजना के तहत यहां पाइप लाइन तो बिछ गई हैं, लेकिन ज्यादातर घरों में कनेक्शन नहीं पहुंचे हैं। कुछ स्थानों पर पाइप लाइन खुली हुई हैं। काफी लोग सबमर्सिबल के भरोसे रहते हैं, लेकिन जब बिजली गुल हो जाती है तो जरूरत लायक पानी का इंतजाम भी मुश्किल से हो पाता है। संवाद
विज्ञापन

भीषण गर्मी पड़ रही है और इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब है। बिजली जब चली जाती है तो सबमर्सिबल भी नहीं चलती। जरूरत भर पानी का जैसे-तैसे इंतजाम हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूरनचंद्र
अमृत योजना के तहत कई घरों में पानी के कनेक्शन नहीं लगे हैं। हैंडपंप भी खराब हैं। ऐसे में पानी का इंतजाम हम लोग कैसे कर पाते हैं, यह हम ही जानते हैं।
-भूदेवी
इंडिया मार्क टू हैंडपंप आज तक ठीक नहीं कराए गए हैं। बिजली ठप होने पर तो पानी की किल्लत हो जाती है। इस समस्या पर नगर पालिका को ध्यान देना चाहिए।
-तरुण
एक दर्जन से ज्यादा इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब पड़े हैं। अमृत योजना के तहत कई घरों में पानी के कनेक्शन भी नहीं लगे हैं। कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से कर चुका हूं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

-वीरेंद्र कुमार माहौर, क्षेत्रीय सभासद
जहां-जहां हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिल रही है, वहां-वहां हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। रिबोरिंग भी कराई जा रही है। जलकल संस्थान की कोशिश है कि लोगों के सामने पानी का संकट न हो। इस वार्ड में भी जल्द ही हैंडपंप दुरुस्त कराए जाएंगे।
-सोमप्रकाश, एई जलकल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed