फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 11 complaints came before DM-SP, two settled

हाथरस : डीएम-एसपी के सामने आईं 11 शिकायत, दो निपटाईं

Sun, 28 Aug 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 11 complaints came before DM-SP, two settled
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 11 शिकायतें आईं। दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
एसडीएम अंजलि गंगवार, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव, बीडीओ विकल कुमार यादव, तहसीलदार अनिल कुमार एवं राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। डीएम ने राजस्व से संबंधित शिकायतों को पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को थाने में आने वाले फरियादियों से नम्रतापूर्वक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर आईं 11 शिकायतों में राजस्व की छह, विकास की दो, पुलिस की एक और अन्य विभाग की दो शिकायतें शामिल हैं। कानूगो सत्यवीर सिंह, रामवीर सिंह, लेखपाल सत्यप्रकाश शर्मा, तरुण सेंगर, मोहसिन खान,अमन, धर्मवीर सिंह, विवेक वार्ष्णेय, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed