{"_id":"5f10afb88ebc3e63d3525bfa","slug":"hathras-100-agents-of-mandi-committee-did-not-renew-their-license-hathras-news-ali238819178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मंडी समिति के सौ आढ़तियों ने नहीं कराया लाइसेंस का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मंडी समिति के सौ आढ़तियों ने नहीं कराया लाइसेंस का नवीनीकरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी समिति के करीब सौ आढ़तियों ने अभी तक लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। अब मंडी प्रशासन इन आढ़तियों के लाइसेंस को निलंबित करने के साथ दुकानों को खाली कराने में जुट गया है। इसकी वजह यह है कि लाइसेंस नवीनीकरण न होने से मंडी का राजस्व भी प्रभावित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस, सादाबाद व इगलास मंडी का संचालन मंडी सचिव यशपाल सिंह निर्देशन में होता है। इन मंडियों में करीब साढ़े पांच सौ दुकानें हैं। हर साल जून माह में लाइसेंस का रिन्यूवल किया जाता है। इसमें करीब सौ आढ़तियों ने अभी तक लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। कई बार मंडी प्रशासन ने इन आढ़तियों ने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए कहा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इससे मंडी के राजस्व में भी गिरावट आई है।
मंडी प्रशासन ने तय किया है कि यदि इन आढ़तियों ने दो हजार रुपये की जुर्माना राशि के साथ सितंबर तक लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया तो इनके लाइसेंस को निलंबित किया जाएगा। जिन आढ़तियों पर दुकानें हैं, उनसे दुकानों को खाली कराया जाएगा। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि करीब सौ आढ़तियों ने अभी तक लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। यदि सितंबर तक दो हजार रुपये का जुर्माना जमा कर इन्होंने लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।