{"_id":"60de06678ebc3ec234709655","slug":"hathras-10-days-ago-the-rotten-body-of-a-missing-youth-was-found-from-the-house-hathras-news-ali2670126159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 10 दिन पहले घर से लापता युवक की सड़ी-गली लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 10 दिन पहले घर से लापता युवक की सड़ी-गली लाश मिली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान/हाथरस।
मुरसान के गांव शेर खां से लापता एक युवक की लाश बृहस्पतिवार को हसायन के गांव खेरिया के निकट सड़ी-गली अवस्था में मिली। हसायन पुलिस ने अज्ञात के रूप में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी पाकर परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए और शव की शिनाख्त कर ली।
मुरसान के गांव शेर खां निवासी सत्यवीर तिवारी का 24 वर्षीय बेटा पंकज तिवारी 20 जून को घर से बाजार जाने की बात कहकर गया लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जब वह शाम को वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसका फोन मिलाया, लेकिन उसका फोन भी इसके बाद स्विच ऑफ आने लगा। इस पर परिजनों ने उसे और तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी थाना मुरसान में दर्ज कराई।
अब हसायन क्षेत्र के गांव खेरिया में बृहस्पतिवार को एक शव मिला। लाश काफी सड़ी-गली अवस्था में थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पंकज के परिजनों को भी यह जानकारी हुई तो इन लोगों ने हसायन व मुरसान पुलिस से संपर्क किया और फिर पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।