{"_id":"592c58c94f1c1bb349bdb21b","slug":"hathra-women-s-ruckus-for-removing-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका हटवाने के लिए महिलाओं का हंगामा-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका हटवाने के लिए महिलाओं का हंगामा-पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सादाबाद।
Updated Mon, 29 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
श्ाराब ठेका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया रोड स्थित गांव नसीरपुर के चौराहे पर मौजूद अंग्रेजी शराब के ठेके को हटवाने के लिए सोमवार को ग्राम रसमई व नगला मियां की जमकर हंगामा किया। गुस्साई महिलाओं ने ठेेके पर पथराव भी किया और वहां रखे शराब के खाली कार्टन में आग लगा दी। हालांकि इसे तुरंत बुझा दिया गया, लेकिन मौके पर अफरातफरी मच गई।
महिलाओं का आरोप था कि यहां पर शराब का ठेका होने के कारण उनके पति न तो कहीं काम पर जाते हैं, बल्कि शराब पीकर घर में उनसे गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। महिलाओं का कहना था कि इसलिए यह ठेका यहां से हटना चाहिए। इसे लेकर महिलाओं ने शराब के ठेके पर जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने ठेके पर पथराव भी किया। वहीं, पास में रखे कुछ कार्टनों में आग भी लगा दी। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत किया और उच्चाधिकारियों तक समस्या पहुंचाकर समाधान की बात कही। इस संबंध में एसआई ललित शर्मा का कहना है कि पथराव और आगजनी जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है, केवल ठेके के पास महिलाएं थीं, जो समझाने पर घर चली गईं।