फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hatharas Political news

ओमवती को हरा रामवीर खेमे ने लिया बदला

Tue, 30 Jul 2019 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hatharas Political news
मतदान से पहले ओमवती। - फोटो : HATHRAS
जिला पंचायत के इस कार्यकाल में अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार हुए चुनाव में ओमवती यादव को हराकर रामवीर खेमे ने अपनी पुरानी हार का बदला ले लिया। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर उपाध्याय को ओमवती यादव ने 22 अगस्त 2017 को ठीक इसी अंदाज में एक वोट से हराया था। तब ओमवती को 13 वोट मिले थे और रामेश्वर को 12।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत का इस बार का कार्यकाल काफी उथल-पुथल वाला रहा है। सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ तो रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने एक वोट से ओमवती यादव को परास्त किया था। इसके बाद विनोद उपाध्याय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था और जिला पंचायत की कुर्सी उनसे खिसक गई थी। उसके बाद रामवीर खेमे से रामेश्वर उपाध्याय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े। इस चुनाव में ओमवती यादव ने उन्हें एक वोट से मात दे दी। उस वक्त भी 25 सदस्यीय जिला पंचायत में मतों का अंतर 13-12 का रहा।
विज्ञापन

एक वोट से ही होता रहा है उलटफेर
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में एक वोट से ही उलटफेर होता रहा है। सबसे पहले एक वोट से विनोद उपाध्याय जीते तो उसके बाद एक वोट से ही ओमवती यादव विजयी हुई। अब एक बार फिर से विनोद उपाध्याय भी एक वोट से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल खाओ काऊ को, वोट देऊ काउ कू
हाथरस। माल खाओ काऊ को, वोट देऊ काउ कू। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पिछली तीन बार से यही नारा चरितार्थ होता नजर आ रहा है। हर बार जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुछ वोटर रहते एक खेमे के साथ हैं, यही खेमा उन्हें दूर-दूर के पिकनिक के टूर कराता है। इनकी हर तरह से सेवा करता है लेकिन ऐन वक्त पर यही वोटर दूसरे खेमे के साथ मिल जाते हैं। इस बार भी क्रास वोटिंग का शिकार दोनों खेमों को होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed