फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hasayan-Kanau-Sakra road will be constructed with 10.40 crore

Hathras News: 10.40 करोड़ से बनेगा हसायन-कानऊ-सकरा मार्ग

Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hasayan-Kanau-Sakra road will be constructed with 10.40 crore
हसायन-कानऊ-सकरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लगभग सात किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 10.40 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 5.08 करोड़ रुपये की धनराशि जिला प्रशासन को जारी कर दी गई है। इस मार्ग का निर्माण होने से करीब 20 गांवों के 10 हजार लोगों की राह सुगम हो जाएगी। लंबे समय से इस जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की गई थी। मुख्यमंत्री की ओर से इस सड़क के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed