फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hanuman Sawari in Hathras

Hathras News: जयकारों के साथ निकली हनुमानजी की शोभायात्रा, पुष्पों से स्वागत

Fri, 16 Oct 2026 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 16 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Sawari in Hathras
हनुमान जी की शोभायात्रा में शामिल वानर सेना के स्वरूप। संवाद - फोटो : Samvad
शहर में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के तहत बृहस्पतिबार को श्री हनुमानजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। इसमें शहरवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसके साथ ही लीला मंच पर प्रभु श्रीराम द्वारा बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का सजीव मंचन किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा हनुमान गली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरी। इसमें भगवान श्रीराम-लक्ष्मण, पवनपुत्र हनुमान और सुग्रीव के स्वरूपों की झांकियां शामिल थीं। वानर सेना के कलाकारों ने करतब दिखाए। जय श्रीराम के जयकारों से मार्ग गूंज उठा। शोभायात्रा अटल टाल स्थित बगीची पर समाप्त हुई, जहां श्रद्धालुओं ने आरती की। इसके बाद बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक की लीला का प्रभावशाली मंचन हुआ। इस मंचन ने अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।
विज्ञापन

सार्वजनिक धार्मिक सभा के अध्यक्ष रामबहादुर यादव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम और मंत्री कैलाश चंद्र अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाया। उपमंत्री रामअवतार यादव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल, संयोजक क्षमा शर्मा और सह-संयोजक ऋषिका भाटिया का भी योगदान रहा। उपाध्यक्ष अमित यादव और प्रबंधक कृष्ण कुमार गौतम ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक उमाशंकर शर्मा, डॉ. अविन शर्मा, शिव कुमार बंसल और सुनील कुमार बंसल ने भी सराहनीय भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सार्वजनिक धार्मिक सभा के अध्यक्ष रामबहादुर यादव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम, मंत्री कैलाश चंद्र अग्रवाल, उपमंत्री रामअवतार यादव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल, संयोजक क्षमा शर्मा, सह-संयोजक ऋषिका भाटिया, उपाध्यक्ष अमित यादव, प्रबंधक कृष्ण कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed