{"_id":"68a4a550d279405bba0ae5c7","slug":"hanuman-pratima-broken-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अराजक तत्वों ने की प्रतिमा खंडित, नाराज गो सेवक पहुंचे गांव कूपा, हनुमान चालीसा का किया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अराजक तत्वों ने की प्रतिमा खंडित, नाराज गो सेवक पहुंचे गांव कूपा, हनुमान चालीसा का किया पाठ
Tue, 19 Aug 2025 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:55 PM IST
सार
अराजक तत्वों ने गांव कूपा में हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को बदलवाया था। गो सेवकों ने घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए पांच दिन में प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा का पाठ करते हिंदूवादी संगठनों के लोग व गो सेवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद के गांव कूपा में 18 अगस्त को अराजक तत्वों द्वारा हनुमान प्रतिमा को खंडित किए जाने के मामले ने 19 अगस्त को तूल पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में गो सेवक मंगलवार की शाम को गांव में प्रतिमास्थल पर पहुंच गए। यहां इन लोगों ने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 18 अगस्त को अराजक तत्वों ने गांव कूपा में हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को बदलवाया था। जब इस घटना की जानकारी 19 अगस्त की शाम को सशक्त भारतीय गो रक्षा संरक्षण के पदाधिकारियों को हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन दीक्षित के साथ काफी संख्या में गो सेवक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
यहां इन लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और उसके बाद हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। सचिन दीक्षित ने घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए पांच दिन में प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। मौके पर राहुल, प्रशांत, मनोज, गौरव, आशू, अभि, आशुतोष अग्रवाल, छदामीलाल, मनीष गौतम, जीतू, मोनू, सूरज सिंह, कपिल सिंह आदि थे। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि इस मामले में गो सेवकों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन