फ्रिज कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के मोहल्ला अग्रवाल निवासी बबलेश कुशवाहा पुत्र नौबतराम आगरा अलीगढ़ रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में फ्रिज बनाने का काम करते थे। रोजाना की तरह वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दोपहर को बबलेश का पुत्र रोहित स्कूल से पढ़कर घर लौटा था। रोहित की मां ने बताया कि बबलेश का फोन नहीं मिल रहा है। उसने रोहित को दुकान पर इसका कारण पता करने के लिए भेजा। बेटा दुकान पर पहुंचा तो वहां बबलेश का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे। वहां महिलाओं का करुण-क्रंदन शुरू हो गया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई धर्मपाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। कस्बा चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि मृतक पर कर्जा था। खुदकुशी के कारणों की छानबीन चल रही है।