फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Half the city was without electricity for nine hours

Hathras News: नौ घंटे तक गुल रही आधे शहर की बिजली

Mon, 17 Mar 2025 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Half the city was without electricity for nine hours
मरम्मत कार्य के चलते रविवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक आधे शहर की बिजली गुल रही। नौ घंटे तक करीब 24 मोहल्लों के बीस हजार परिवारों ने विद्युत समस्या का सामना किया।
विज्ञापन

ओढ़पुरा के 33 केवी विद्युत केंद्र पर नया बीसीबी स्थापित किए जाने के लिए रविवार को मरम्मत कार्य किया गया। कार्य को लेकर शहर के करला रोड, घंटाघर, गुढ़हाई बाजार, निजहाई बाजार, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट, मथुरा रोड, रामनगर कॉलोनी, पंजाबी क्वार्टर, सासनी गेट, खाती खाना, कमला बाजार, रत्नगर्भा कॉलोनी, विद्यानगर, नगला सड़क, जोगिया रोड, राधा वैली, इगलास रोड, रमनपुर, इगलास अड्डा, श्रीनगर, कछपुरा, कोटा रोड, आशीर्वाद गार्डन आदि स्थानों की आपूर्ति सुबह आठ बजे से बाधित की गई। इससे आधे शहर के करीब 20 हजार विद्युत उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हुई। शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित समय पर आपूर्ति सुचारू कर दी थी।
विज्ञापन


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,



बातचीत,,,,,,,,,,

- सुबह आठ बजे से घर की बिजली गुल हो गई थी। इस बीच इर्न्वटर भी जवाब दे गए। सोचा था कि कुछ जरूरी कार्य रविवार को निपटा दुंगा, लेकिन अब उन्हें टालना पड़ा है। - लक्ष्मी नारायण शर्मा, निवासी किला गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

पहले भी कई बार रविवार को बिजली बाधित की गई है, लेकिन इस रविवार तो सुबह से ही लाइट काट दी गई। इससे काफी परेशानी हुई है। जरूरी कार्य भी नहीं कर पाया हूं। - मनोज कुमार, निवासी मस्जिद वाला चौराहा।


---

आज के दौर में हर काम बिजली से ही हो रहे हैं। अब बिजली कट करने से सभी काम रुक जाते हैं। हर रविवार को बिजली काटी जा रही है। लगातार इतने समय के लिए बिजली नहीं काटनी चाहिए। - शिवम वार्ष्णेय, निवासी नयागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed