फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Half a dozen driver operators will get the gift of Diwali

आधा दर्जन चालक परिचालक को मिलेगा दिवाली का तोहफा

Mon, 14 Oct 2019 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen driver operators will get the gift of Diwali
आधा दर्जन चालक-परिचालकों को मिलेगा दिवाली का तोहफा
विज्ञापन

वर्ष 2001 से कार्यरत चालक-परिचालक होंगे नियमित
अलीगढ़ भेजा गया डाटा, आज निगम के एमडी लेंगे वीसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस डिपो के आधा दर्जन चालक-परिचालकों को दिवाली का तोहफा मिलना तय है। वर्ष 2001 से कार्यरत संविदा चालक-परिचालकों को निगम द्वारा नियमित किया जाएगा। अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को डाटा भेज दिया गया है। मंगलवार को निगम के एमडी वीडियो कांफ्रेेंसिंग के जरिये रूबरू होंगे।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम में लंबे समय से नियमित कर्मियों की भर्ती नहीं हुई है। वर्तमान में हाथरस डिपो में 84 बसों के संचालन के लिए करीब 300 संविदा कर्मी कार्यरत है। इसमें आधा दर्जन चालक-परिचालक ऐसे हैं, जो वर्ष 2001 से कार्यरत हैं। अब इन कर्मियों को 18 साल बाद दिवाली पर तोहफा मिलेगा। इन कर्मियों को नियमित किया जाएगा। कर्मियों को 19 हजार 900 रुपये वेतन मिलेगा। हाथरस डिपो से इन कर्मियों का डाटा अलीगढ़ आरएम ऑफिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस डाटा के आधार पर जल्द नियमित कर्मियों की सूची जारी की जाएगी। हालांकि प्रदेशभर में 1,456 संविदा चालक-परिचालकों को नियमित किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो इन कर्मियों को साल में दो बार यात्रा का फ्री पास भी दिया जाएगा। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि 2001 वाले कर्मियों का डाटा अलीगढ़ भेजा गया है और इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed