{"_id":"64ada4b36a8e35793301cf04","slug":"had-to-wait-for-four-hours-for-a-journey-of-five-kilometers-sasni-news-c-259-1-ssn1001-111-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच किलोमीटर के सफर के लिए चार घंटे करना पड़ता इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच किलोमीटर के सफर के लिए चार घंटे करना पड़ता इंतजार
विज्ञापन
राम प्रकाश शर्मा।
- फोटो : Samvad
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बसे सासनी में बस स्टैंड तो है, लेकिन यहां दूसरे कस्बों और शहरों को जाने के लिए बसें नहीं हैं। इगलास रोड स्थित नगला गढू निवासी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि उनका गांव पांच किलोमीटर दूर हैं, लेकिन कई बार चार घंटे इंतजार करना पड़ता है और उसके बाद डग्गामार वाहन से सफर करते हैं। ग्रामीणों ने रोडवेज बसें चलाने की मांग की हैं।
कोतवाली चौराहे से विजयगढ़ रोड होते हुए यात्री हाथरस एवं अलीगढ़ सीमा के लिए निकलते हैं, इस रोड पर सैकड़ों गांव बसे हैं लेकिन रोडवेज बस की कोई सुविधा नहीं है। सासनी- इगलास पर मार्ग पर भी बस का संचालन नहीं किया है। इस रोड पर भी यात्री डग्गामार वाहनों में यात्रा करने पर मजबूर रहते हैं। सासनी-नानऊ रोड पर भी रोडवेज बसों का संचालन न होने से क्षेत्रीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इम मार्ग पर देर शाम को यात्रियों को कोई वाहन नहीं मिलता। सासनी-जलेसर रोड हाथरस को एटा जिले से जोड़ती है। लेकिन इस रोड पर भी रोडवेज बस नहीं चलती है।
डग्गामार वाहन इस रोड पर यात्रियों से मनमाने पैसे वसूलते हैं।सासनी जलेसर रोड ग्राम लुटसान निवासी मिथिलेश शर्मा का कहना है कि मेरा गांव इस रोड पर करीब छह किलोमीटर पड़ता है, घर के लिए घंटों इंतजार के करने के बाद डग्गामार वाहनों से सफर करते हैं। सासनी नानऊ रोड ग्राम राईया निवासी नितिन कुमार का कहना है कि इस रोड में गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण घंटा इंतजार के बाद डग्गामार वाहनों में यात्रा करना पड़ रहा है लेकिन इस रोड पर रोडवेज बस ना होने से क्षेत्रीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस मार्ग पर रोडवेज बसें चलवानेकी मांग की है।

राम प्रकाश शर्मा।- फोटो : Samvad

राम प्रकाश शर्मा।- फोटो : Samvad
विज्ञापन