{"_id":"608da0a48ebc3ea1da334e21","slug":"haatharas-tahaseel-star-par-banenge-pradooshan-niyantran-kendr-yuvaon-ko-milega-rojagaar-hathras-news-ali2622672198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तहसील स्तर पर बनेंगे प्रदूषण नियंत्रण केंद्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तहसील स्तर पर बनेंगे प्रदूषण नियंत्रण केंद्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
परिवहन विभाग इस तहसील स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण केंद्र खोलने की तैयारी में जुटा है। केंद्र के लिए हाईस्कूल पास कोई भी युवा आवेदन कर सकता है। वाहन स्वामियों को नजदीक प्रदूषण केंद्र होने से राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले में करीब ढाई लाख वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। सरकार प्रदूषण को रोकने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। दस साल पुराने हजारों वाहनों के पंजीयन को निरस्त कर दिया गया। अब बीएस 06 वाहनों की शुरुआत हो गई है। इस क्रम में हर तहसील स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण केंद्र खोलने का खाका परिवहन विभाग द्वारा खींचा जा रहा है। पोर्टल पर हाईस्कूल पास कोई युवा आवेदन कर सकता है।
आवेदक तय शर्तों का पालन करते हुए जांच केंद्र खोलकर प्रमाणपत्र जारी कर सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति सचल प्रदूषण जांच केंद्र खोलना चाहता है तो उसके पास अपना वाहन होना जरूरी है, जिसमें प्रदूषण की जांच उपकर फीड हो। प्रदूषण की जांच का अधिकार मिलने के बाद वह ग्रामीण बाजारों, तहसीलों, ब्लॉक और थानों क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर प्रमाणपत्र जारी कर सकेंगे। इस मामले में संभागीय परिवहन अधिकारियों की मानें तो हर थाना क्षेत्र में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की बात पूर्व में चली थी। जिले में वर्तमान में आधा दर्जन से अधिक प्रदूषण जांच केंद्र हैं। इस संबध में अभी कोई आदेश नहीं आया है।