फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   haatharas : korona kaal mein janata ke madadagaar ban rahe seeesasee

हाथरस : कोरोना काल में जनता के मददगार बन रहे सीएससी

Fri, 23 Apr 2021 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
haatharas : korona kaal mein janata ke madadagaar ban rahe seeesasee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 600 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक कोरोना काल में जनता के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। सीएससी के जरिये लोगों को घर बैठे ही सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन केंद्रों के जरिये लोगों को किसी भी बैंक से रुपयों की निकासी, बुजुर्गों की पेंशन की निकासी, आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाने और ग्रामीण ई स्टोर के माध्यम से घर-घर सामान पहुंचाने जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
सीएससी के जरिये लोगों को 200 से ज्यादा प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं दी जा रही हैं। इन केंद्रों पर मुख्य रूप से बिजली का बिल जमा करने, किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करने सहित अन्य कई सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

पेंशन के लिए आवेदन जमा करने, मूल जाति आय आदि के लिए आवेदन आदि मुख्य रूप से सभी जरूरी सेवाएं सीएससी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। हाथरस के सीएससी संचालकों ने ओटीएस योजना में रिकॉर्ड कलेक्शन किया और करीब 20 करोड़ से ज्यादा के बिजली के बिल जिले के सीएससी के माध्यम से जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed