फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ha Tharas: Cold wave rages, drizzle increases melting

हाथरस: शीतलहर का प्रकोप शुरू, बूंदाबांदी ने बढ़ा दी गलन

Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ha Tharas: Cold wave rages, drizzle increases melting
ठंड में गर्म कपडे़ पहनकर जातीं महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
शीतलहर का प्रकोप शुरू, बूंदाबांदी ने बढ़ा दी गलन
विज्ञापन

सामान्य दिनचर्या हुई प्रभावित, सर्दी से बचने को लोगों ने किए तरह-तरह के जतन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है । बृहस्पतिवार को सर्द हवा के तेवर तल्ख हो गए। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे और शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी ने गलन और बढ़ा दी। पूरे दिन लोगों ने गरम कपड़े, अलाव आदि का सहारा लेकर सर्दी से निजात पाने की कोशिश की। शाम को जल्द ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बृहस्पतिवार को इस बार सर्दी के मौसम का काफी ठंडा दिन रहा। सामान्य दिनचर्या भी इससे प्रभावित रही।
सर्दी ने अपने तल्ख तेवर बृहस्पतिवार को दिखा दिए। सुबह सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। ऐसे में पूरे दिन बादल भी छाये रहे और धूप नहीं निकली। शाम के समय सर्दी उस समय और बढ़ गई, जब शाम को शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के साथ सर्द हवाओं ने लोगों के शरीर में नश्तर की तरह वार किए। ऐसे में लोगों ने तरह-तरह के जतन कर खुद को सर्दी से बचाया। किसी ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने गरम कपड़ों का। शाम ढलते ही बाजारों में खामोशी छा गई और लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed