{"_id":"57e17f184f1c1bc409a82a77","slug":"gurdeep-bhangra-songs-on-the-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदीप के गीतों पर दर्शकों ने किया भांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदीप के गीतों पर दर्शकों ने किया भांगड़ा
amar ujala, hathras
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देते गुरदीप मेहंदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में मंगलवार की रात सुर, लय और ताल के नाम रही। मौका था, पंजाबी दरबार का। हजारों की भीड़ से खचाखच भरे पंडाल में हर तरफ भीड़ का शोर-शराबा और हंगामा गूंज रहा था। भीड़ को संभालने में वहां तैनात पुलिस फोर्स और पीएसी को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
भीड़ के बीच कई बार भगदड़ और अफरा-तफरी के हालात भी बने। भीड़ बेसब्री से कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार कर रही थी। मशहूर पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी और अभिनेत्री महक चहल इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे थे।
देर रात इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला न्यायाधीश अजीत सिंह, डीएम अविनाशकृष्ण सिंह और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजकों ने तीनों अधिकारियों अभिनंदन किया। एंकरिंग की कमान म्यूजिकल ग्रुप की मनीषा बत्रा ने संभाली। वह अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रही थीं। कभी चुटकुले सुनाकर तो कभी चटपटी कॉमेडी से मनीषा ने दर्शकों को गुदगुदाया।
विज्ञापन
इसके बाद लाफ्टर राजीव मल्होत्रा सतरंगी रोशनी में सराबोर मंच पर उतरे और अपने अंदाज और कॉमेडी से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कई बार पंडाल में हंसी का फौव्वारा छूटा और तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी। इसके बाद कलाकारों के ग्रुप ने डांस के जरिए गणेश वंदना की मनभावन प्रस्तुति दी। इसके बाद गुरदीप मेहंदी ने अपने पिता दलेर मेहंदी के अलावा अपने पंजाबी पॉप गीतों की प्रस्तुति दी तो मानो पूरा पंडाल ही भांगड़ा कर उठा।
काफी देर तक गुरुदीप ने भीड़ को ही नहीं, बल्कि अतिथियों को भी भांगड़ा करवाया। देर रात तक हजारों की भीड़ इन प्रस्तुतियों का लुत्फ उठा रही थी।