फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gum and angry on the streets in protest of terror attack

आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर फूटा गम और गुस्सा

Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gum and angry on the streets in protest of terror attack
सासनी गेट चौराहे पर पाक का झंडा जलाते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। पुलवामा में आतंकी हमले में जवानों की शहादत के बाद शुक्रवार को हर कोई गम और गुस्से में दिखा। जवानों पर किए गए हमले के विरोध में काफी लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कहीं पाकिस्तान का झंडा जलाया गया तो कहीं पाक प्रधानमंत्री के पुतले का जनाजा निकाला गया। काफी तादाद में लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं भी कीं और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


 आतंकी हमले के विरोध में यहां दीवानी न्यायालय परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अध्यक्ष अतुल आंधीवाल, सचिव नवदीप पाठक, दिगंबर सिंह सिसौदिया, यज्ञदत्त गौतम, देवेंद्र ठाकुर, प्रेमवीर सिंह, मनमोहन शर्मा, विश्वासबहादुर पुंढीर, स्वराज खान, लक्ष्मीकांत सारस्वत, संजय दीक्षित, राजेश दीक्षित, साहब सिंह, सुनीलकांत शर्मा बल्टे, मुन्ना सिंह पुंढीर, बालकिशन उपाध्याय, चंद्रपाल शर्मा, महेंद्र सिंह दिवानिया, वीरेश कुमार शर्मा, रामकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे। वकीलों ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में समाजसेविका सुनीता सिंह, डॉ. वीपी वशिष्ठ की अगुवाई में काका वाली गली से लेकर किशोर टॉकीज चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें काफी तादाद में प्रदर्शनकारी शामिल थे। इन प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का जनाजा निकाला और उसके बाद पुतले का दहन किया। दहन करने के पहले पुतले को जमकर जूते-चप्पलों से पीटा। प्रदर्शनकारियों में आशीष वशिष्ठ, संजय अग्रवाल, सुशील गौड़, शोभित गौड़, मनीष वार्ष्णेय, कृष्णा गौड़, राजीव आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुरानी कलेक्ट्रेट परएकत्रित हुए। वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तदुपरांत पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला गया। यह सभी प्रदर्शनकारी सासनी गेट कमला बाजार चौराहे पर पहुंचे। वहां जमकर नारेबाजी की गई और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत मिश्र, कैलाश कूलवाल, मनोज कुमार नरेंद्र सिंह, मनोज वार्ष्णेय, अन्नू शर्मा, रमेशचंद्र चौधरी, अंकित शर्मा, उमेशचंद्र, ओमप्रकाश, सनी चौधरी, सौरभ चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल थे। हिंदू युवा वाहिनी के सह मंडल प्रभारी अनूप वार्ष्णेय के नेतृत्व में काफी लोगों ने घंटाघर पर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर मसूद और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर शेखर वार्ष्णेय, मिथुन चौधरी, बादल दीक्षित, रूपेश गुप्ता, सूरज यादव, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, राजू चौधरी, हीरालाल सहित काफी लोग शामिल थे। हिंदू युवा वाहिनी ने बागला डिग्री कॉलेज में पाकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर नवनीत गौतम, हिमांशु ठाकुर,  विनय ठाकुर, राम पंडित, मनोज शर्मा, अविनाश शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक के साथ-साथ सिद्धू का भी पुतला फूंका
भाजपाइयों ने इस आतंकी घटना के विरोध में पाकिस्तान के साथ-साथ कांग्रेसी नेता नेता नवजोत सिद्धू का पुतला भी फूंका। काफी भाजपाई नगर अध्यक्ष मोहन पंडित के नेतृत्व में चामड़ गेट पर एकत्रित हुए। वहां नगर अध्यक्ष मोहन पंडित ने इस आतंकी घटना की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू का पाक प्रेम भी जगजाहिर है, इसलिए उनकी भी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा, अशोक गोला, राकेश अनाड़ी, मोहित उपाध्याय, धुव्रश शर्मा, संजय सक्सेना, हरीशंकर राना, दिलीप चौधरी, एससी शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, श्याम अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे। आतंकी हमले के विरोध में हिंदू जागरण मंच के काफी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर पाक के खिलाफ प्रदर्शन किया। सासनी गेट चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाया। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कायरता पूर्ण घटना की निंदा की। वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष आशा ठाकुर शिवम शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, संजय सक्सेना, सुनीत आर्य, मोहन पंडित, विवेक वार्ष्णेय, मोरमुकुट वर्मा, दिव्य भारद्वाज, प्रवीण वार्ष्णेय, विकास भारद्वाज, दुर्गेश वार्ष्णेय, सुनीता सिंह, आकाश चौधरी, सुरेश कश्यप, मनोज वर्मा, यश वार्ष्णेय, शिवा जाट, सुनील कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed