फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Guest house operator commits suicide by shooting

Hathras: गेस्ट हाउस संचालक ने गोली मारकर की खुदकुशी, आठ महीने पहले ही हुई शादी, परिवार में छाया मातम

Mon, 15 Dec 2025 01:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 01:39 PM IST
सार

12 बोर की गोली गर्दन से घुसकर सिर के पिछले हिस्से को फाड़ते हुए बाहर निकल गई। सिर के चिथड़े उड़ गए। पूरे कमरे में खून ही खून बिखर गया और जगह-जगह मांस के लोथड़े पड़े थे।

विज्ञापन
Guest house operator commits suicide by shooting
मृतक कौशल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सोमवार की सुबह गेस्ट हाउस संचालक व पूर्व प्रधान के बेटे अश्वनी उर्फ कौशल (28) ने लाइसेंसी डबल बैरल की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली गले के सामने वाले हिस्से पर रखकर चलाई गई, जिससे सिर के पिछले हिस्से के चिथड़े उड़ गए। गोली की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस व फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सलेमपुर के पूर्व प्रधान प्रेमवीर का गांव के बाहर मथुरा-बरेली मार्ग पर गेस्ट हाउस है। बड़े बेटे अश्वनी उर्फ कौशल गेस्ट हाउस का काम देखते थे। आठ महीने पहले ही कौशल की शादी हाथरस जंक्शन से हुई थी। वह 15 दिसंबर की सुबह साढ़े सात बजे पत्नी को रति का नगला रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। पत्नी बदायूं जिले के उझानी में स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं। वहां से लौटकर वह गेस्ट हाउस आए और माता-पिता से मिले। इसके बाद घर पहुंचकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और पिता की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक से ठुड्डी के नीचे नाल लगाकर गोली चला दी। 
विज्ञापन


12 बोर की गोली गर्दन से घुसकर सिर के पिछले हिस्से को फाड़ते हुए बाहर निकल गई। सिर के चिथड़े उड़ गए। पूरे कमरे में खून ही खून बिखर गया और जगह-जगह मांस के लोथड़े पड़े थे। घर में उस समय छोटा भाई निशांत सो रहा था। तेज धमाके की आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई। वह भाई के कमरे में गया तो वह अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से किसी ने आवाज नहीं दी। तब तक आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। दरवाजा तोड़कर देखा तो सभी के होश उड़ गए। कौशल का शव नीचे पड़ा था। कमरा खून से सना था। शव की हालत देखी नहीं जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई निशांत के होश उड़ गए। सूचना पर माता-पिता भी घर आ गए। शव देख मां बदहवास हो गईं। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना व हाथरस जंक्शन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे में छानबीन की और जरूरी सुराग जुटाए। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा भी कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।

सलेमपुर में अपने घर में कौशल ने पिता की डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारी है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है। परिवार सदमे में है। बाद में पूछताछ की जाएगी। -जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ

मां का हुआ था ऑपरेशन
पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार में सब ठीक था। किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन से कौशल की मां का उपचार चल रहा था। दो दिन पहले ही वह उनका ऑपरेशन कराकर लाए थे। माता-पिता अधिकतर समय गेस्ट हाउस में रहते हैं। बताते हैं कि उन्होंने घटना से पहले पिता से निराशाजनक बातें की थीं, लेकिन पिता ने उनको समझा दिया था। गांव में यह भी चर्चा रही कि पत्नी से कुछ विवाद हुआ था, लेकिन परिजनों ने इन बातों की पुष्टि नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed