फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   GST section 3 ends, traders will be adjusted in other sections

Hathras News: जीएसटी का खंड तीन खत्म, दूसरे खंडों में समायोजित होंगे कारोबारी

Mon, 07 Jul 2025 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
GST section 3 ends, traders will be adjusted in other sections
जनपद में स्थापित जीएसटी के राज्य कर कार्यालय में संचालित तीन खंडों में से एक को खत्म कर दिया गया है। एक जुलाई से खत्म किए गए इस खंड के कारोबारियों को खंड-एक व दो में समायोजित किया जाएगा। इसके चलते करीब चार हजार कारोबारियों की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर किए जाने वाले आवेदनों की कार्रवाई पर ब्रेक लगा हुआ है।
विज्ञापन

बिक्री कर के जमाने से ही हाथरस में पंजीकृत कारोबारियों को तीन खंडों में बांटा गया था, लेकिन अब खंड-तीन को खत्म कर दिया गया है। इससे खंड-तीन में पंजीकृत कारोबारियों को खंड-एक व दो में समायोजित किया जाएगा। सादाबाद के कारोबारियों को खंड एक में व सिकंदराराऊ के कारोबारियों को खंड-दो में समायोजित किए जा रहे हैं। इस समायोजन की कार्रवाई के बीच सादाबाद व सिकंदराराऊ के करीब चार हजार पंजीकृत कारोबारी द्वारा ऑनलाइन किए जा रहे आवेदनों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में समायोजन पूरा कर व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा। सहायक आयुक्त प्रशासन मंयक जैन का कहना है कि मुख्यालय से समायोजन का काम किया जा रहा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed