फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   GST raid on Laxmi Panna Peda shop in Hathras

Hathras News: लक्ष्मी पन्ना पेड़े वालों के प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा, मिठाई विक्रेताओं में मची खलबली

Tue, 23 Sep 2025 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 09:54 PM IST
सार

दाे दिन पूर्व जीएसटी टीम ने लक्ष्मी पन्ना पेड़े वालों की सासनी गेट चौराहा स्थित शाखा पर छापा मारा था। 23 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे एसआईबी टीम अचानक फर्म की अलीगढ़ रोड स्थित शाखा पर पहुंची। यहां से टीम ने कई दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन
GST raid on Laxmi Panna Peda shop in Hathras
अलीगढ़ रोड स्थित लक्ष्मी पन्ना पेडे वालों की दुकान - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा ने 23 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे फिर लक्ष्मी पन्ना पेड़े वालों के अलीगढ़ रोड स्थित प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम ने यहां फर्म के स्टॉक की गणना की और दस्तावेज खंगाले। कार्रवाई से शहर के मिठाई विक्रेताओं में खलबली मची रही। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दाे दिन पूर्व जीएसटी टीम ने लक्ष्मी पन्ना पेड़े वालों की सासनी गेट चौराहा स्थित शाखा पर छापा मारा था। पिछली बार अलीगढ़ रोड स्थित दुकान का अलग से पंजीयन होने के चलते गहन जांच नहीं की जा सकी थी। अब दूसरी फर्म के जीएसटीएन पर अलग से नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
23 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे एसआईबी टीम अचानक फर्म की अलीगढ़ रोड स्थित शाखा पर पहुंची। यहां से टीम ने कई दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया। माना जा रहा है कि अब दोनों फर्माें का अलग-अलग एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के आधार पर करापवंचन की गणना की जाएगी। एसआईबी मथुरा के उपायुक्त दीपक कुमार ने बताया कि लक्ष्मी पन्ना पेड़े वालों की अलीगढ़ रोड शाखा की जांच की गई है। यहां खाद्य सामग्री होने के कारण इस सीज नहीं किया जा सका है। जुर्माना आदि की जो भी कार्रवाई फर्म पर लागू होगी, वह जल्द ही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहूर मिठाई विक्रेताओं में मची खलबली
अलीगढ़ रोड पर लक्ष्मी पन्ना पेड़े वालों की दुकान पर जीएसटी के छापे के बाद आसपास के कई मशहूर मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई। गौरतलब है कि इस दुकान के आसपास शहर के कई नामी मिठाई विक्रेताओं की दुकानें हैं। छापे की जानकारी मिलते ही उनकी बेचैनी बढ़ गई। वह लक्ष्मी पन्ना पेड़े वालों के यहां चल रही जांच के बारे में जानकारी लेने में जुट गए। जब तक टीम वहां रही, तब यह विक्रेता बेचैन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed