{"_id":"582df54c4f1c1b5736900540","slug":"grow-sacrificing-student-laziness-hesitate-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलस्य-संकोच त्याग आगे बढ़ें विद्यार्थी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलस्य-संकोच त्याग आगे बढ़ें विद्यार्थी: डीएम
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड रैली को संबोधित करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरबी इंटर कॉलेज में भारत स्काउट-गाइड की तीन दिवसीय रैली का आगाज धूमधाम से हुआ। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने स्काउट ध्वज फहराकर रैली का शुभारंभ किया। स्काउट-गाइड्स ने मुख्य अतिथि का बैंड-बाजों की धुनों से स्वागत किया।
जिला स्काउट मास्टर रवींद्र कुमार ने मुख्य अतिथि को स्कार्फ पहनाकर स्काउट-गाउड परिवार में शामिल किया। सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
रैली संयोजक डीआरबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. स्वतंत्र कुमार गुप्ता और विकास कौशिक ने पुष्पहार पहनाकर डीएम का स्वागत किया। स्वागत गान रामचंद्र अग्रवाल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। छात्राओं ने इस दौरान राष्ट्रप्रेम एवं एकता में अनेकता का भाव व्यक्त किया।
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज देवीनगर हाथरस जंक्शन आदि विद्यालयों की छात्राओं ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
डीआरबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामगोपाल दाल वालों और जिला आयुक्त स्काउट डॉ. ओमवीर सिंह ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न दिए। डीएम ने इस दौरान स्काउट-गाइड्स को दिए अपने संदेश में कहा कि आलस्य और संकोच विद्यार्थियों के सबसे बडे़ शत्रु हैं।
अगर छात्र जीवन में आगे बढ़ना है तो इन्हें त्यागना होगा। स्काउट सहयोगी और संचालन समिति में डॉ. विकाश कौशिक, रतनप्रकाश उपाध्याय, फौरन सिंह, पीपी सिंह, विनोद वर्मा, कौशलचंद्र शर्मा, शकील अहमद, लक्ष्मी सक्सेना, प्रमोद यादव, दिलजीत सिंह, कमलेश बाबू गौड़, विजय लक्ष्मी सक्सेना, ऋषि वार्ष्णेय, भीकेंद्र वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।