आरक्षण के लिए हाथरस में भी गरजेंगे जाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। जाट आरक्षण आंदोलन की चिंगारी अब हाथरस जिले को भी सुलगा सकती है। जाट बाहुल्य सादाबाद क्षेत्र से इसकी शुरूआत हो सकती है। इसके लिए फिर से जिलेभर का जाट एकजुट हो रहा है। जाट संगठनों के नेता आंदोलन के लिए रणनीति तय करने में अंदरखाने जुट गए हैं। जाट आरक्षण को लेकर 22 फरवरी को सादाबाद के ओम शीतगृह पर जाट समाज के लोगों की बैठक होगी।
हरियाणा के बाद अब जाट दिल्ली को घेरने की तैयारी में है। इसलिए यूपी के जाटों को भी आरक्षण के लिए एकत्रित किया जा रहा है। रालोद के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य गुड्डू चौधरी ने कहा कि जाट समाज के लोग अपना हक मांग रहे हैं, लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकारें उनके हक को छीनने की कोशिश कर रही हैं। उन्होने साफ कहा कि जाट अब आरक्षण लेकर ही दम लेगा। जाटों का आंदोलन तब ही थमेगा,जब तक उनको उनका हक नहीं मिल जाता। सरकारें अपने वायदे को भी नहीं निभा रहीं, जिससे जाट समुदाय में बेहद गुस्सा बना हुआ है। उन्होने बताया कि 22 फरवरी सोमवार को क्षेत्र के जाट समुदाय के काफी लोग मथुरा रोड स्थित ओमशीत गृह पर एकत्रित होंगे। यहां जाट आरक्षण के लिए आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होने समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।