फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   gram pradhan will make people aware for vaccination

टीकाकरण के लिए ग्राम प्रधान करेंगे लोगों को जागरूक

Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan will make people aware for vaccination
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों की वजह से क्षेत्र के कुछ लोग टीका लगवाने से घबरा रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को तहसील सभागार में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानों से आह्वान किया गया कि वे ग्रामीण इलाकों में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें और अफवाहों से बचाएं।
बता दें कि सीएचसी एवं कई पीएचसी पर कोरोना का टीका लगवाने का काम चल रहा है। लेकिन, अफवाहों की वजह से कुछ लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं। शनिवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव एवं तहसीलदार टीपी सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक में उन्हें बताया कि अब तक करोड़ों को वैक्सीन लग चुकी है किसी को किसी प्रकार की परेशानी की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

प्रधान ग्रामीण अंचल में जागरूकता पैदा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। बैठक में शामिल प्रधानों ने आश्वासन दिया कि वे अफवाहों के प्रति लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed