{"_id":"67b75b75b82756361c033687","slug":"gram-panchayat-and-area-panchayat-members-elected-unopposed-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव: पांच ग्राम पंचायत व दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध होंगे निर्वाचित, घोषणा 21 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव: पांच ग्राम पंचायत व दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध होंगे निर्वाचित, घोषणा 21 फरवरी को
Thu, 20 Feb 2025 10:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:12 PM IST
सार
सादाबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत घाटमपुर व सरौठ में क्षेत्र पंचायत सदस्य, करसौरा, बिलारा, गढ़ उमराव, एदलपुर, घूंचा में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न होगा। इन पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया था।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव के तहत 21 फरवरी को मतगणना की जाएगी। क्षेत्र में पांच ग्राम पंचायत और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन
सादाबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत घाटमपुर व सरौठ में क्षेत्र पंचायत सदस्य, करसौरा, बिलारा, गढ़ उमराव, एदलपुर, घूंचा में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न होगा। इन पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया था। एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत करसौरा के वार्ड संख्या 15 से तेजवीर, ग्राम पंचायत गढ़ उमराव के वार्ड संख्या 04 से योगेंद्र सिंह ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत घूंचा के वार्ड नंबर 6 से तेजवीर सिंह, ग्राम पंचायत एदलपुर के वार्ड संख्या 13 से पवन कुमार, ग्राम पंचायत बिलारा के वार्ड नंबर एक से विजय कुमार को ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में तथा क्षेत्र पंचायत घाटमपुर के वार्ड संख्या 24 से शिशुपाल सिंह व सरौठ के वार्ड संख्या 93 से कविता देवी को निर्विरोध सदस्य घोषित किया जाएगा। परिणाम की घोषणा मतगणना के दिन शुक्रवार को की जाएगी।
विज्ञापन