फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   govind bhagvan rath yatra

तिमंजला रथ में बैठकर शहर में निकले गोविंद भगवान

Tue, 30 Mar 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
govind bhagvan rath yatra
तिमंजला रथ में सवार गोविंद भगवान। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बृज की देहरी पर निकलने वाली प्रसिद्ध श्री गोविंद भगवान रथयात्रा की मंगलवार को धूम रही। रथयात्रा भ्रमण के दौरान हर कोई भगवान गोविंद की भक्ति में डूब गया। जगह जगह रथ रोककर आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा की गई। रथयात्रा जिस स्थान से होकर गुजरी वहां जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोग भक्ति गीतों पर जमकर नाच रहे थे। दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। घरों और दुकानों की छतों से लोग मेले का नजारा देखते रहे।
शोभायात्रा घंटाघर स्थित गोंविद भगवान मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन मनोज कुमार बिनौले वाले ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, अनिल कुमार तेल वाले रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरधर गोपाल वार्ष्णेय रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से 108 दीपों से गोविंद भगवान की आरती उतारी। मेला अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। जगह जगह पूजा अर्चना की गई। शहर के घंटाघर सहित अन्य चौराहों पर आतिशबाजी की गई। प्रसाद का वितरण किया गया। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रथ को खींचकर कमाया पुण्य
गोविंद भगवान रथयात्रा में भगवान के विशाल रथ को रस्सी से खींचने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। रथ के पास पहुंचकर लोग रस्सी खीचने को आतुर दिखाई दिए। लोगों का मानना था कि रथ को खींचने से गोविंद भगवान की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, महामंत्री बांके बिहारी वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, तरुण पंकज, सुमित वार्ष्णेय, आक्रोश वार्ष्णेय, रोबिन वार्ष्णेय, अतुल आंधीवाल, गोविंदराम, बांके बिहारी, मुकेश कुमार गुप्ता, सौनू पेंट वाले, नरायन दास, धीरज वार्ष्णेय, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, अशोक कुमार, विश्न स्वरूप, घनश्याम वार्ष्णेय, गिरधर गोपाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed