{"_id":"60a15df98ebc3e4d1212ed99","slug":"government-money-will-also-be-saved-if-wheat-lands-in-the-warehouse-hathras-news-ali263257964","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेयर हाउस में जल्दी उतरे गेहूं तो सरकारी पैसा भी बचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेयर हाउस में जल्दी उतरे गेहूं तो सरकारी पैसा भी बचेगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सरकारी क्रय केंद्रों से वेयर हाउस पहुंचने वाला गेहूं यदि ट्रकों में से समय से उतर जाए तो सरकारी खजाने का भी काफी पैसा बच सकता है। वेयर हाउस पर 24 घंटे के अंदर ट्रक खाली न होने पर ट्रक चालकों द्वारा भाड़े के अलावा 1,500 रुपये का होल्डिंग चार्ज लिया जाता है।
मंडी के वेयर हाउस में इन-दिनों ट्रकों की लंबी लाइन लग रही है। शनिवार को हुए हंगामे के बाद अधिकारियों ने आधे ट्रकों को खाली करा दिया, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ट्रक खाली होने के इंतजार में खड़े हैं। ट्रकों के खाली न होने से इनके चालक खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले के 53 क्रय केंद्रों पर इन-दिनों गेहूं की खरीद हो रही है। अब तक तीन लाख कुंतल से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें से कुछ गेहूं वेयर हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शनिवार को समय से ट्रक खाली न होने पर चालकों ने वेयर हाउस पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
चालकों का कहना था कि यदि कोई ट्रक 24 घंटे में खाली नहीं होता है तो भाड़े के अलावा उसका 15 सौ रुपये चार्ज दिया जाता है। इसमें बचत की जगह नुकसान हो रहा है। यदि वेयर हाउस में नियत समय में श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए ट्रकों को खाली कराया जाए तो सरकारी खजाने के राजस्व की बचत होगी और गेहूं भी समय से वेयर हाउस में सुरक्षित पहुंच जाएगा।
खरीद का 70 फीसदी गेहूं गोदामों में पहुंचा
जिले के 53 क्रय केंद्रों पर अब तीन लाख कुंतल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 70 प्रतिशत गेहूं वेयर हाउस में भी पहुंच गया है। इस बार यह राहत की बात है कि केंद्रों पर गेहूं रखने के लिए पर्याप्त जगह है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि इन-दिनों राशन के गेहूं का भी उठान हो रहा है। क्रय केंद्रों से पहुंचने वाली गाड़ियां भी खाली हो रही हैं। इस कारण ट्रकों की अनलोडिंग तेज गति से नहीं हो पा रही है।