{"_id":"641df2f929385dcd8902a944","slug":"government-girls-school-in-hadauli-sasni-will-be-operational-from-next-year-hathras-news-c-2-1-75318-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सासनी के हडौली में राजकीय कन्या विद्यालय, अगले साल से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सासनी के हडौली में राजकीय कन्या विद्यालय, अगले साल से होगा संचालन
Sat, 25 Mar 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सासनी के हडौली में राजकीय कन्या विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सीएम स्तर से घोषणा की गई है। बजट पास हो गया है। विद्यालय के निर्माण में सात से आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी। अगले साल विद्यालय का निर्माण शुरू होगा। जह जानकारी विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दी।
उन्होंंने बताया कि एनएच बाईपास के नगला भुस पर काका हाथरसी के नाम से प्रतीक्षलय बनवाया गया है। इसके अलावा कैलोरा चौराहा पर महान स्वाधीनता सेनानी मलखान सिंह के नाम पर यात्री प्रतीक्षालय बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश भर के प्राथमिक विद्यालयों को चमकाया जा रहा है। सरकार द्वारा अत्येष्टी स्थलों सड़क निर्माण पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। हाथरस जिले में पचास लाख रुपये की लागत से ज्यादा के विकास के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से हर घर नल से जल व हर गांव मजरे को बिजली आपूर्ति के लिए सरकार द्वारा समग्र योजना के तहत सरकार कार्य कर रही है। शहर के जलेसर रोड की जर्जर हालत पर उन्होंने कहा कि हाथरस जलेसर मार्ग की डीपीआर तैयार हो गई है। जल्द मार्ग का निर्माण शुरू होगा।