फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Got appointment with fake certificates, report not filed yet

Hathras News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नियुक्ति पाई, अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं

Fri, 11 Apr 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 11 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Got appointment with fake certificates, report not filed yet
ब्लॉक हाथरस के श्रीमती इंदिरा गांधी जूनियर हाईस्कूल में फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति हासिल करने वाली बर्खास्त प्रधानाध्यापक पर बीएसए के आदेश के करीब सवा साल बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी पर आरोपी प्रधानाध्यापक और तत्कालीन प्रबंधक से साठगांठ करने का आरोप है। एडीएम न्यायिक ने इस संबंंध में बीईओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


पत्र जारी करते हुए एडीएम न्यायिक शिवनारायण शर्मा ने कहा है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 12 जनवरी 2024 को पत्र जारी किया था। पत्र में बीएसए ने बीईओ हाथरस व विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक भुवन प्रकाश को सारिका सिंह के खिलाफ कूटरचित अभिलेखों के आधार पर छल पूर्वक प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सात दिन के अंदर अवगत कराने का आदेश दिया था। आरोपी प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

नागरिक कल्याण, भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा ने डीएम से तीन अप्रैल को शिकायत की। शिकायत में उन्होंने कहा है कि बीईओ ने सारिका सिंह एवं विद्यालय के प्रबंधक रहे देवेंद्र शर्मा के साथ साठगांठ कर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। एडीएम ने बीईओ को इस मामले में 16 अप्रैल को शाम चार बजे तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीईओ भुवनप्रकाश का कहना है कि उन्हें अभी तक एडीएम का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होने पर जवाब दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed