फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Goods train wheel derailed at Hathras Junction

Hathras News: हाथरस जंक्शन पर मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरा, बाल-बाल होने से बची दुर्घटना

Tue, 28 Mar 2023 08:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

एक मालगाड़ी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड से सामान लोड करके मैन ट्रैक की ओर चली कि इसी दौरान इस मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।

विज्ञापन
Goods train wheel derailed at Hathras Junction
हाथरस जंक्शन पर खड़ी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में वहां अधिकारी पहुंच गए। वहां टूंडला से दुर्घटना राहत गाड़ी लेकर अधिकारी पहुंच  गए। तब इंजन के हिस्से को  उठाकर ट्रैक पर रखा। 

विज्ञापन


मंगलवार की शाम चार बजे के लगभग एक मालगाड़ी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड से सामान लोड करके मैन ट्रैक की ओर चली कि इसी दौरान इस मालगाड़ी के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान रेलवे ट्रैक बाधित नहीं हुआ। मामले की जानकारी होने पर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंच गए। इसकी सूचना टूंडला दी गई। टूंडला से कुछ समय बाद दुर्घटना राहत गाड़ी आई। इस इंजन के पहिए को उठाकर ट्रैक पर खड़ा कर दिया। तब जाकर रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed