{"_id":"62c9c18a7e68507e446aa685","slug":"goat-made-a-fight-hathras-news-ali2957078184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बकरे ने कराया झगड़ा, पथराव-फायरिंग में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बकरे ने कराया झगड़ा, पथराव-फायरिंग में तीन घायल
विज्ञापन
हाथरस : गांव किंदौली में मारपीट में घायल युवक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड स्थित गांव किंदौली में शनिवार की सुबह बकरे ने पौधा खा लिया तो इस बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष की एक वृद्ध महिला घायल हो गई। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली निवासी इकरार पुत्र अबरार का बकरा पड़ोसी के बगीचे में लगे पौधे को खा गया। उसने पड़ोसी से बकरे को बांधने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडा और सरिया लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इस बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मारपीट में घायल एक पक्ष के इकरार पुत्र अबरार व अबरार पुत्र गुलाम और दूसरे पक्ष से कल्लो पत्नी रफीक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पुलिस ने मामले को संभालते हुए दोनों पक्षों को शंाति बनाए रखने की नसीहत दी। प्राथमिक उपचार देने के बाद इकरार को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद