{"_id":"60467dd88ebc3ec9675123c5","slug":"girls-take-oath-to-maintain-women-dignity-sadabad-news-ali258145488","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने ली नारी सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने ली नारी सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में महिला सुरक्षा की शपथ लेती शिक्षिकाएं व छात्राएं।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के बैनर तले बिजलीघर रोड सादाबाद स्थित महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया।
प्रबंधक मनीष अग्रवाल ने कहा कि नारी सशक्तीकरण ही किसी समाज को शक्तिशाली बना सकता है। यह बहुत हद तक सही भी है। जिस समाज में नारी को सम्मान मिला है, उसके हक की बात की गई है, वही समाज विकसित हो पाया है। आज की नारी हर एक क्षेत्र में अपने हुनर का परचम लहरा रही है।
उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह बिना किसी भय के किसी भी अपराध का डटकर मुकाबला करें। अपराधों को रोकने में पुलिस और प्रशासन भी उनकी मदद करेगा। नारी को अपने अधिकारों के प्रति स्वयं जागरूक होना होगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. हरेंद्र कुमार, ज्योति शर्मा, डॉ. मोमिता सरकार, पूनम वर्मा, प्रीती गौतम, मनीष कुमार, नवीन कुमार, राहुल वर्मा, विजय कुमार आदि थे।